{"_id":"63525e0502c3d96c87459ce2","slug":"sweeper-was-peeping-in-girls-washroom-in-chhatarpur-detained-on-complaint-of-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छतरपुर में लड़कियों के बाथरूम में झांक रहा था सफाईकर्मी, छात्राओं की शिकायत पर हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छतरपुर में लड़कियों के बाथरूम में झांक रहा था सफाईकर्मी, छात्राओं की शिकायत पर हिरासत में लिया गया
Fri, 21 Oct 2022 03:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:07 PM IST
सार
छतरपुर में महिलाओं के बाथरुम में झांकने वाले सफाईकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
ASP विक्रम सिंह, छतरपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में लड़कियों के बाथरुम में झांकने वाले सफाईकर्मी को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान नितेश करोसिया के रूप में हुई है। सफाईकर्मी के महिलाओं के बाथरुम में झांकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा ने इस घटना को लेकर होमगार्ड कार्यालय में तैनात सफाईकर्मी को थप्पड़ मार दिया, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सफाईकर्मी को थाने ले आई।
घटना को लेकर हॉस्टल की छात्राओं ने प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों का एक ग्रुप एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आया था, जो उनके बाथरूम में झांकता था। पुलिस ने मामले को सत्यापित किया और आरोपी नितेश करोसिया के खिलाफ धारा 354 सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा, कि पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया है। सीनियर गर्ल्स हॉस्टल के वार्डन और गर्ल्स ने शिकायत दर्ज कराई कि एक आदमी उनके बाथरूम में झांकता था। आरोपी की पहचान नितेश करोसिया के रूप में हुई है।