फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Stones pelted at Ishanagar railway station in Chhatarpur when train gates didn't open; Woman and child injured

Chhatarpur: ट्रेन का गेट नहीं खुलने पर किया पथराव; महिला समेत बच्चा घायल, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Sun, 26 Nov 2023 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

Ishanagar Railway Station: स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि दो मिनट का स्टापेज है। गाड़ी को पांच मिनट तक यात्रियों के कहने पर रोका गया, मगर ट्रेन के गेट नहीं खुले। किसी अज्ञात यात्री द्वारा पथराव किया गया है।

विज्ञापन
Stones pelted at Ishanagar railway station in Chhatarpur when train gates didn't open; Woman and child injured
पथराव में घायल हुई महिला और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ईशानगर रेलवे स्टेशन पर बीती रात खजुराहो से कुरूक्षेत्र चलने वाली ट्रेन में पथराव होने की घटना सामने आई है। पथराव होने से दिल्ली जा रही एक महिला और एक बच्चा घायल हुए हैं। इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बीती रात ईशानगर रेलवे स्टेशन पर शाम लगभग साढ़े सात बजे खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन जैसे ही ईशानगर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के गेट अंदर से बंद थे। नीचे खड़ी सवारियों द्वारा गेट खुलवाने के बहुत प्रयास किए गए। मगर अंदर से ट्रेन के गेट नहीं खोले गए। झांसी, ग्वालियर, मथुरा सहित दिल्ली के यात्रियों को नीचे से अंदर नहीं आने दिया गया। तभी कुछ अज्ञात यात्रियों द्वारा ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। इस घटना में दिल्ली जाने वाली श्रीदेवी अहिरवार पति दिनेश अहिरवार और दस वर्षीय पुत्र पथराव में घायल हो गए। जब तक स्टेशन मास्टर को अवगत कराया गया, तब तक पथराव करने वाले यात्री अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


‘वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे’
वहीं, स्टेशन मास्टर आशीष यादव से जब इस संबंध में बात की गई। तब उन्होंने बताया कि दो मिनट का स्टापेज है। गाड़ी को पांच मिनट तक यात्रियों के कहने पर रोका गया, मगर ट्रेन के गेट नहीं खुले। किसी अज्ञात यात्री द्वारा पथराव किया गया है। हम टिकट काउंटर पर टिकट दे रहे थे, स्टाफ की कमी है। यात्रियों पर हुए पथराव के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे और यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी में बोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed