फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Serious negligence in the treatment of pregnant woman exposed in Chhatarpur, two year old expiry date bottle c

Chhatarpur News: गर्भवती महिला के इलाज में गंभीर लापरवाही उजागर, दो साल पुरानी एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ाई

Fri, 22 Jul 2022 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 10:01 AM IST
सार

छतरपुर जिले के नौगांव में एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला के इलाज में गंभीर लापरवाही सामने आई है। महिला को इलाज के दौरान दो साल पुरानी एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ाई गई।

विज्ञापन
Serious negligence in the treatment of pregnant woman exposed in Chhatarpur, two year old expiry date bottle c
पीड़ित पति ने अधिकारियों से अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नौगांव में एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला के इलाज में गंभीर लापरवाही सामने आई है। महिला को इलाज के दौरान दो साल पुरानी एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ाई गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौगांव स्थित श्री गणेश पॉलीक्लिनिक नौगांव में इलाज कराने आई महिला उषा देवी अहिरवार पति तुलसीदास अहिरवार (निवासी धवर्रा) ने बताया कि डिलीवरी का ट्रीटमेंट कराने के लिए वह पत्नी को लेकर यहां आए थे। जहां ईलाज के दौरान महिला को एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ा दी गई।
विज्ञापन


महिला के पति ने हॉस्पिटल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के पति ने कहा कि  मेरी पत्नी को एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ा दी, जिससे मेरे बच्चे व मेरी पत्नी की जान भी जा सकती थी। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए क्लिनिक और डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed