{"_id":"61ffb79007e6cf1f4324b937","slug":"road-accident-in-chhatarpur-bus-coming-from-jaitpur-to-bijawar-overturned-more-than-half-a-dozen-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर में सड़क हादसा: जैतपुर से बिजावर आ रही बस पलटी, मवेशी को बचाने में हुआ हादसा, 15 मुसाफिर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर में सड़क हादसा: जैतपुर से बिजावर आ रही बस पलटी, मवेशी को बचाने में हुआ हादसा, 15 मुसाफिर घायल
Sun, 06 Feb 2022 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Feb 2022 06:12 PM IST
सार
छतरपुर जिले में किशनगढ़ मार्ग पर बस पलट गई। इसमें 15 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी और मवेशी को बचाने में बस पलटी है। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
बल पलटने से छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर किशनगढ़ से बिजावर जा रही अप्सा ट्रैवल्स की बस कुपी के पास एक मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें से 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार बिजावर से जैतपुर चलने वाली बस को संचालक और चालक द्वारा रूट से अलग गांवों के अंदर ले जाया जा रहा है। रविवार को किशनगढ़ से बिजावर जा रही अप्सा ट्रैवल्स की बस (एमपी 19 P 0254) कुपी गांव जाते समय एक रिपटा के पास मवेशी को बचाने के दौरान पलट गई। चालक ने बस पर नियंत्रिण खो दिया और बस पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना को देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए जुट गए। वहीं बड़ी मशक्कत के बाद बस से यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस सहित पुलिस वाहनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र देवरा और बिजावर के लिए भेजा गया।
घटना में गणेश प्रसाद (40) पिता नाथूलाल अग्रवाल निवासी अनगौर थाना गुलगंज, सूरजरीन खान पिता रफी खान निवासी जैतपुर थाना किशनगढ़, हजरत मोहम्मद पिता अल्लादीन खान निवासी सोनवानी जिला पन्ना, रत्तीबाई पत्नी कल्लू आदिवासी निवासी कुपी, हल्कीबाई पति हक्कू आदिवासी निवासी कुपी, टुक्कड़ बाई पति प्रभु आदिवासी निवासी कुपी, सोना (18) पिता तुलसीदास निवासी राइपुरा, हरप्रसाद पिता कल्लू आदिवासी निवासी कुपी को चोटें आने से अस्पताल में भर्ती किया गया। किशनगढ़ थाना प्रभारी एमएल यादव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक मौके से फरार हो चुका था। इस मामले में बस को जब्त कर चौकी में लाया गया है।