{"_id":"637723e0dbfeb449175532ab","slug":"ration-available-in-the-poverty-line-is-being-sold-openly-in-the-markets-the-consumers-themselves-are-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खुलेआम बाजारों में बिक रहा गरीबी रेखा में मिलने वाला राशन, उपभोक्ता खुद फेरीवालों को बेच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खुलेआम बाजारों में बिक रहा गरीबी रेखा में मिलने वाला राशन, उपभोक्ता खुद फेरीवालों को बेच रहे
Fri, 18 Nov 2022 11:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:49 AM IST
सार
छतरपुर जिले में गरीबी रेखा के कार्ड पर मिलने वाले राशन को बेचने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता खुद राशन दुकानों से मिलने वाले राशन को खुलेआम बाजार में और फेरी वालों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
गरीबी रेखा का राशन बेचने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में गरीबी रेखा के कार्ड पर मिलने वाला राशन बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। कुछ उपभोक्ता खुद गरीबी रेखा में मिलने वाले राशन को फेरी वालों और मोहल्ले की दुकानों में बेच रहे हैं। बता दें सरकार द्वारा राशन दुकानों में मिलने वाला मुफ्त राशन लोग घरों में लाकर उसे इस तरह बेच रहे हैं। यह फेरी वाले भी गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर खरीदी करते हैं। इस तरह के मोबाइल खरीददार ग्रामीण और शहरीय इलाकों में घूमते रहते हैं।
जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ला में खुलेआम राशन उपभोक्ता द्वारा राशन बेचा जा रहा है, तो वहीं लोडर टैक्सी में आए दुकानदार द्वारा राशन खरीदने का मामला सामने आ रहा है। मामले में जिम्मेदार और विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मीडिया द्वारा पता चली है अगर ऐसा है तो देखते हैं इसमें क्या कार्रवाई हो सकती है।