{"_id":"65d2f957fac96b8b410d1c4e","slug":"police-traced-the-missing-girl-from-delhi-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ‘मुस्कान अभियान’ के तहत लापता लड़की दिल्ली से मिली, पुलिस ने किया दस्तयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ‘मुस्कान अभियान’ के तहत लापता लड़की दिल्ली से मिली, पुलिस ने किया दस्तयाब
Mon, 19 Feb 2024 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:16 PM IST
सार
MP News: छतरपुर में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 15 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में गत 15 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत लेकर पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत लड़की की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त लड़की दिल्ली में है।
विज्ञापन
आरोपी भी नाबालिग
नौगांव थाने की एक टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया, जोकि लड़की को सकुशल दस्तयाब कर वापस नौगांव लाई गई। महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की के कथन लिए, मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले किया गया। लड़की को भगा ले जाने वाला लड़का भी नाबालिग बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध धारा 366, 376(1), 376 (2एन) एवं पॉक्सो एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
