{"_id":"62a0172a7076560afc00464b","slug":"mp-panchayat-chunav-observer-inspected-the-polling-station-2416-polling-stations-were-set-up-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, छतरपुर में 2416 मतदान केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, छतरपुर में 2416 मतदान केंद्र बनाए गए
Wed, 08 Jun 2022 08:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:57 AM IST
सार
छतरपुर जिले में नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के पुनरीक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षक मदन सिंह ठाकुर ने मंगलवार को जनपद पंचायत बड़ामलहरा का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के पुनरीक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षक मदन सिंह ठाकुर ने मंगलवार को जनपद पंचायत बड़ामलहरा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान दलों को दी जाने वाली ट्रेनिंग, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच पदों की संवीक्षा कर एवं महाराजगंज के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान SDM बड़ामलहरा विकास कुमार आनंद सहित SDOP पुलिस राजाराम साहू सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
बता दें, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले भर में 2 हजार 416 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। 14 लाख 21 हजार 847 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के 8 जनपदों में पुरुष मतदाता 5 लाख 95 हजार 654 एवं महिला मतदाता 5 लाख 14 हजार 231 एवं अन्य 37 सहित कुल 11 लाख 9 हजार 922 मतदाता हैं। जिसके लिए 1 हजार 984 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। वहीं, जिले के 15 नगरीय निकायों में पुरूष मतदाता 1 लाख 62 हजार 956 एवं महिला मतदाता 1 लाख 48 हजार 951 तथा 18 अन्य मतदाता सहित कुल 3 लाख 11 हजार 925 मतदाता है। जिसके मतदान के लिए 432 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।