फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Woman's head was broken for sweeping outside the house without wearing a veil

MP News: बिना घूंघट डाले घर के बाहर झाड़ू लगाने पर महिला का सिर फोड़ा, गली में घसीट-घसीटकर पीटा

Fri, 25 Aug 2023 12:12 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:12 AM IST
सार

छतरपुर जिले में महिला को घूंघट नहीं करने पर एक ग्रामीण ने लाठियों से पीट दिया। उसका सिर फोड़ दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Woman's head was broken for sweeping outside the house without wearing a veil
छतरपुर में घूंघट नहीं करने पर महिला को पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला का लाठियों से पीटकर सिर फोड़ दिया गया, कारण था कि महिला बिना घूंघट डाले घर के बाहर झाडू लगा रही थी। महिला को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव सरसेड़ का है। बताया गया कि गांव में रहने वाली 36 वर्षीय महिला मंजू श्रीवास (पति- मलखान श्रीवास) के साथ मारपीट हुई है। उसका आरोप है कि वह घर के बाहर दरवाजे के पास सड़क पर झाड़ू लगा रही थी। तभी गांव का रहने वाला रामसहाय अहिरवार निकला तो गालियां देते हुए बोला कि तुमने मुझे देखकर घूंघट क्यों नहीं किया तो मैंने बोला कि तुम्हें कई बार निकलना है, हम कहां तक घूंघट करें। इसी बात को लेकर उसे रास नहीं आया और रामसराह ने उसकी लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं आरोपी द्वारा मारपीट के बाद उसे गली में घसीट-घसीट कर पीटा गया।
विज्ञापन


बाद में उसके पड़ोसियों ने उसे संभाला और घर के अंदर ले गए। उसके बाद पीड़ित महिला को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला की शिकायत पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश अहिरवार द्वारा आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed