फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Shameful! The old mother kept running to escape, the son kept hitting with sticks

MP News: शर्मनाक! बूढ़ी मां बचने के लिए भागती रही, बेटा करता रहा लाठियों के प्रहार

Mon, 19 Jun 2023 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 09:50 PM IST
सार

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डी गांव में मां को लाठियों से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिस पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Shameful! The old mother kept running to escape, the son kept hitting with sticks
छतरपुर में मां को पीटने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले में मां को लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में बेरहमी से पिटाई के दृश्य हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। हालांकि मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डी गांव का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अपनी बुजुर्ग मां को लाठियों से लगातार पीट रहा है। उसकी बूढ़ी मां लाठियों के प्रहार से अपने आप को बचाने के लिए भागती है और लाठियों के वार से गिर पड़ती है, तब भी उसके बेटे को रहम नहीं आता और वह फिर जमीन पर गिर चुकी अपनी मां पर बेरहमी से प्रहार करता है। इसके बाद कुछ लोग उसे पकड़कर ले जाते हैं। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा बनाया गया और उसके बाद यह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी का कहना है कि गौरिहार थाने से सूचना ली गई है। मगर वहां कोई भी शिकायत इस मामले की प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन एक मां के साथ उसके बेटे द्वारा इस तरह से लाठियों से प्रहार करना उचित नहीं है। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि गांव में विवेचक भेजकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed