फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Muslim youth arrested for entering Bageshwar Dham with a dagger

MP News: बागेश्वर धाम में कट्टे के साथ घुसा मुस्लिम युवक, परिक्रमा पथ पर लगा रहा था चक्कर, गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम में एक मुस्लिम युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक परिक्रमा पथ पर बेखौफ घूम रहा था। लोगों ने जब हथियारबंद युवक को देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
MP News Muslim youth arrested for entering Bageshwar Dham with a dagger
गिरफ्तार मुस्लिम युवक और एसपी अमित सांघी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक ओर हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म की बात कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बागेश्वर धाम में कट्टे के साथ किसी अपराधिक घटना को घटित करने के प्रयास से घूमते एक युवक को पुलिस ने देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बता दें, बागेश्वर धाम के परिक्रमा मार्ग पर जहां हजारों लोगों की भीड़ के बीच 18 जून की शाम जब एक संदिग्ध युवक धाम के लोगों को नजर आया, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बमीठा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उस व्यक्ति को मौके पर जाकर पकड़ा तो उसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में सनसनी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी का नाम रज्जन खान उम्र 44 बताई जा रही है, जो की इंद्रपूरी कॉलोनी वार्ड 28 शिवपुरी का रहने वाला है। थाना बमीठा पुलिस ने 25/27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है और फिलहाल पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शासन के द्वारा वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं धाम में दूरवर्ती जिले के एक मुस्लिम युवक का हथियार सहित घूमना कई सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed