{"_id":"6717ab2ea1612bd4bc015194","slug":"mp-news-information-of-bomb-inside-mosque-in-chhatarpur-caused-a-stir-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छतरपुर में मस्जिद के अंदर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, सच्चाई जान सबके उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छतरपुर में मस्जिद के अंदर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, सच्चाई जान सबके उड़े होश
Tue, 22 Oct 2024 07:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:15 PM IST
सार
छतरपुर जिले में मस्जिद में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और बम निरोधक दस्ते के साथ मस्जिद परिसर में बम की तलाश में जुट गई। डॉग स्क्वॉयड की टीम भी बम ढूंढने में जुटी रही।
विज्ञापन
मस्जिद में बम की सूचना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघाड़ी नदी के पास स्थित सुल्तानुल हिंद मस्जिद में एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था मस्जिद में बम रखा गया है, इस बात को कोई हल्के में न ले। पत्र पढ़कर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन
मस्जिद के इमाम मोहम्मद शराफत खान ने बताया कि मंगलवार दोपहर की नमाज के वक्त उन्हें एक पर्चा मिला, जिसमें बुंदेली भाषा में मस्जिद में बम रखने की बात कही गई थी। उन्होंने इस पर्चे को मस्जिद में नमाज पढ़ने आए लोगों को दिखाया और इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर सीएसपी अमन मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकी चौबे, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पूरी तरह जांच-पड़ताल की। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी जांच की। लेकिन उन्हें कहीं कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने एहतियातन मस्जिद को खाली करवा दिया है और लोगों को हिदायत दी है कि जब तक जांच चल रही है, कोई भी मस्जिद में प्रवेश न करे।
विज्ञापन
इनका कहना है
सुल्तानुल हिंद मस्जिद में एक बजे नमाज पढ़ने की जगह पर एक लेटर पड़ा हुआ मिला है। लेटर में बुंदेली में बम रखने की धमकी लिखी थी। संपूर्ण मंस्जिद एवं आसपास के क्षेत्र में जांच की गई है। कहीं कुछ नहीं मिला है। एहतियातन तौर पर लोगों को हिदायत दी गई है कि अभी मस्जिद से दूर रहें।
...अमन मिश्रा (CSP छतरपुर)
