फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: High speed car became death for bike riding youth in Chhatarpur, two died, one serious

MP News: छतरपुर में बाइक सवार युवकों के लिए काल बनी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, एक गंभीर

Sat, 27 May 2023 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 27 May 2023 07:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर है। मामला बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार अल्टो ने बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। 
 

विज्ञापन
MP News: High speed car became death for bike riding youth in Chhatarpur, two died, one serious
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर घायल है। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बड़ा मलहरा निवासी रामकिशोर पुत्र महेश यादव, उम्र 30 वर्ष, अपने साथी अरविंद करण पुत्र प्रकाश, उम्र 28 वर्ष, और गोलू पुत्र बाबूलाल सेन, उम्र 27 वर्ष, के साथ पेट्रोल पंप से घर जा रहा था। बस स्टैंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने रामकिशोर की बाइक को टक्कर मार दी। कारचालक रामेश्वर सोनी शराब के नशे में धुत था। 
विज्ञापन


घायलों को एक घंटे तक नहीं मिला इलाज 
मृतक रामकिशोर के परिजन भूपेंद्र यादव ने बताया कि घटना में तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। उन्हें तत्काल बड़ा मलहरा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं के चलते करीब एक घंटे तक घायलों को उपचार नहीं मिल सका। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में रामकिशोर और अरविंद करण ने दम तोड़ दिया। गोलू सेन का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed