फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Fire broke out in the vehicle of the fire brigade that reached to extinguish the fire in the field

MP News: खेत में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में ही लगी आग, उसके लिए बुलाना पड़ी दूसरी दमकल

Mon, 17 Apr 2023 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 10:35 PM IST
सार

छतरपुर जिले में खेत में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड में ही आग लग गई। उसकी आग बुझाने के लिए खजुराहो एवं छतरपुर से फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गईं। 

विज्ञापन
MP News: Fire broke out in the vehicle of the fire brigade that reached to extinguish the fire in the field
छतरपुर में आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड में ही आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले में खेत में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड में ही आग लग गई। उसकी आग बुझाने के लिए खजुराहो एवं छतरपुर से फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गईं। 
विज्ञापन


बता दें कि छतरपुर जिले के राजनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहरा के ग्राम बंधियन में जितेंद्र सिंह पिता छोटे राजा के खेत में हार्वेस्टर से फसल की कटाई के बाद नरवाई में आग लग गई थी। नरवाई में लगी आग ने इतना भीषण रूप लिया कि आग तेजी से फैलने लगी, ऐसी स्थिति में छतरपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई लेकिन आग बुझाने आई फायर बिग्रेड की गाड़ी में ही आग लग गई। अब ऐसी स्थिति में फायर बिग्रेड में लगी आग को बुझाने आनन-फानन में खजुराहो एवं छतरपुर से फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गईं। जहां चालक मान सिंह व अनिल तिवारी के द्वारा बड़ी मशक्कत और कुशलता के साथ फ़ायर बिग्रेड गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed