{"_id":"657bf543fa3d4c88ef02e744","slug":"mp-news-fir-against-the-youth-who-posted-objectionable-post-against-the-priest-of-ayodhya-ram-temple-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP news: युवक ने की अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट; मातगुवां थाने में दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP news: युवक ने की अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट; मातगुवां थाने में दर्ज हुआ मामला
Fri, 15 Dec 2023 12:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:12 PM IST
सार
हिन्दू संगठन से जुड़े एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत में नेता ने कहा कि पोस्ट में मोहित पाण्डेय की छवि खराब करते हुए हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों को आहत किया गया है।
विज्ञापन
छतरपुर थाना।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर के पुजारी मोहित पाण्डेय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर गलत और आपत्तिजनक जानकारी पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिन्दू संगठन से जुड़े एक नेता की शिकायत पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मातगुवां थाने से जुड़ा है।
एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि छतरपुर के राकेश अरजरिया ने मातगुवां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि थाना क्षेत्र में रहने वाले रमेश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अयोध्या मंदिर के पुजारी मोहित पाण्डेय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। यह पोस्ट न सिर्फ असत्य है, बल्कि इससे मोहित पाण्डेय की छवि खराब करते हुए हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों को आहत किया गया है।
इस शिकायत की पुष्टि करने पर पुलिस ने आरोपी रमेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 153ए, 505, 67ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।