फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Clash between supporters of MLA Neeraj Dixit and Municipal Vice President

MP News: कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, विधायक नीरज दीक्षित और नगर पालिका उपाध्यक्ष के समर्थकों के बीच झड़प

Sat, 14 Jan 2023 10:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में नौगांव नगर के राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को चल रहे 67वें अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान विवाद हो गया। पहले माइक पर जुबानी बहस हुई बाद में मामला विवाद में बदल गया। 

विज्ञापन
MP News Clash between supporters of MLA Neeraj Dixit and Municipal Vice President
कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में नौगांव नगर के राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और सख्ती से मामले में दखल देकर शांत कराया। इस विवाद के बीच क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को विवाद से बचाते हुए स्टेडियम के ऊपर पहुंचाया पर कार्यक्रम समापन के पहले और बीच में ही विधायक निकल लिए।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई है, जिसमें नगर पालिका चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद का चुनाव हारे वर्तमान उपाध्यक्ष अजय दौलत तिवारी के समर्थकों और क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित और उनके समर्थकों में तीखी झड़प हुई। झड़प बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठियां भांजनी शुरू की। बीच-बचाव करते हुए पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित को सुरक्षित निकालकर पवेलियन के ऊपर पहुंचाया। कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही क्षेत्रीय विधायक निकल गए।
विज्ञापन


पूर्व का विवाद बना वजह...
छह महीने पहले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दौलत तिवारी के खिलाफ पार्टी के ही विधायक ने अपना व्यक्ति खड़ा कर दिया, जिससे कांग्रेस पार्षदों के वोटों के विभाजन से दौलत तिवारी अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे। हालांकि, फिर उपाध्यक्ष का चुनाव जीत कर नपा उपाध्यक्ष पद पर आसीन हैं। नगर पालिका चुनाव के दौरान दौलत तिवारी की अध्यक्ष पद पर हुई हार के बाद दौलत ने क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित के खिलाफ पार्टी के साथ गद्दारी कर भाजपा को फायदा पहुंचाने के खुलेआम आरोप लगाए थे, जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक दीक्षित ने सामने आकर अपना पक्ष रखा था। उसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला...
शुक्रवार दोपहर में नोएडा और दिल्ली के मध्य फाइनल मुकाबला चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिल्ली की टीम बैटिंग कर रही थी, तभी स्टेडियम में अतिथियों का आने का दौर चल रहा था। तभी क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित स्टेडियम के अंदर दाखिल होकर जनता जनार्दन का अभिवादन का स्वीकार रहे थे। माइक पर क्षेत्रीय विधायक के समर्थक उनके संबंध में एनाउंसमेंट करने लगाए और इसी एनाउंसमेंट (करने न करने) को लेकर नपा उपाध्यक्ष अजय दौलत तिवारी के समर्थकों और विधायक के समर्थकों को लेकर वाद-विवाद विवाद हो गया।

यह वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ के समर्थक ग्राउंड पर आमने सामने आ गए। तभी उपाध्यक्ष दौलत तिवारी और विधायक नीरज दीक्षित भी मौका स्थल पर पहुंच गए। तो बाद विवाद बढ़ने लगा तो एसडीओपी चंचलेश मरकाम, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा, अलीपुरा थाना प्रभारी प्रामोद रोहित और पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। विवाद बढ़ने लगा तो पुलिस ने विधायक नीरज दीक्षित को मैदान से सुरक्षित निकालकर पवेलियन के ऊपर पहुंचाया। समापन कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही विधायक दीक्षित निकल गए।


कोई मामला दर्ज नहीं...
हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक किसी के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत या मामला दर्ज नहीं हुआ है। विवाद राजनैतिक, द्वेष, प्रतिद्वंदता और गुटबाजी का बताया जा रहा है। जो आने वाले समय में चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed