फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Actor Sanjay Dutt reached Bageshwar Dham took blessings from Dheerendra Shastri after visiting Balaji

MP News: बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त, बालाजी के दर्शन कर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया

Sat, 15 Jun 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 09:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में शनिवार शाम को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहुंचे। यहां पर उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए।

विज्ञापन
MP News Actor Sanjay Dutt reached Bageshwar Dham took blessings from Dheerendra Shastri after visiting Balaji
संजय दत्त और धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में शनिवार शाम को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए। शनिवार शाम चार बजे मुंबई से अभिनेता संजय दत्त हवाई जहाज से निकले थे, जिसके बाद वह 6.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पर धाम परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि इसके बाद संजय दत्त चार पहिया वाहन में सवार होकर ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचे। इसके बाद अभिनेता संजय दत्त ने सबसे पहले भगवान बालाजी के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका। इसके बाद संजय दत्त ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


संजय दत्त ने बागेश्वर धाम आकर कहा कि यह देश और दुनिया की लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है, यहां भक्तों की आस्था देखकर अभिभूत हो गया हूं। महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इन्हें वर्षों से जानता हूं, उनके साथ जो वक्त बिताया, वह मेरे जीवन का सबसे अच्छे वक्त में से एक है और मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है, बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा इस स्थान पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed