फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: A woman going to farm died after a tree branch fell on her due to rain and storm in Damoh

MP News: दमोह में बारिश और तूफान का कहर, खेत जा रही महिला पर पेड़ की डाल गिरने से मौत

Sat, 27 May 2023 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/उमरिया/छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/उमरिया/छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 May 2023 06:01 PM IST
सार

मृतका संतोषरानी पति रामगोपाल पटेल के भतीजे काशीराम पटेल ने बताया कि दोपहर 12 बजे चाची खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक पेड़ की डाल टूटकर उनके उपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
MP News: A woman going to farm died after a tree branch fell on her due to rain and storm in Damoh
नौतपा के बीच बारिश और तूफान का कहर देखने को मिल रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में नौतपा के तीसरे दिन आंधी और वर्षा का कहर देखने को मिला। शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदल ली और आंधी तूफान के साथ वर्षा और ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस दौरान देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी के ग्राम पिपरिया दिगंबर गांव में पेड़ की डाल गिरने से खेत जा रही महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका संतोषरानी पति रामगोपाल पटेल के भतीजे काशीराम पटेल ने बताया कि दोपहर 12 बजे चाची खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक पेड़ की डाल टूटकर उनके उपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाया। फिर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें कि शनिवार सुबह से मौसम बिल्कुल सामान्य था। तेज धूप निकली हुई थी। दोपहर 12 बजे तेज हवाएं और आंधी चलने लगीं और फिर वर्षा शुरू हो गई। एक घंटे बाद बारिश थम गई, लेकिन मौसम जरूर ठंडा हो गया। नौतपा की शुरुआत से ही लगातार आंधी तूफान के साथ वर्षा हो रही है। इससे मौसम में गर्माहट नहीं आ पा रही और मौसम ठंडा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सुबह हटा, पटेरा क्षेत्र में तेज आंधी तूफान चला था, जिससे कई घरों के छप्पर उड़ गए थे। कई बिजली के खंबे टूट गए थे और एक कार के ऊपर एक पेड़ गिर गया था, जिससे कार को नुकसान हुआ था। 25 मई से नौतपा शुरू हो गए हैं। ऐसे में काफी तेज गर्मी होती है। लेकिन इस बार अधिकतम तापमान काफी कम है और हवाएं चल रही हैं। साथ में वर्षा भी हो रही है।


बिरसिंहपुर पाली में मौसम बदलने से हुई झमाझम बारिश
 
उमरिया के बिरसिंहपुर पाली में मौसम का मिजाज बदलने से हुई झमाझम बारिश
उमरिया जिले में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस वजह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है, जिसकी वजह से गर्मी और ठंडी की वजह से लोग परेशान हैं। लोगों में निराशा छाई हुई है क्योंकि लोग बीमार भी हो रहे हैं।

वहीं, इन दिनों नौतपा का प्रकोप चल रहा है, जिसकी वजह से गर्मी का तापमान ज्यादा बढ़ रहा था। लेकिन अब बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुल चुकी है। जहां लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मौसम में दिखाई दी है और गर्मी से निजात मिली है।


छतरपुर में तापमान 45 डिग्री से घट कर हुआ 38 डिग्री
 
छतरपुर में सात डिग्री गिरा तापमान, हिमालय की ठंडी हवाओं ने दी राहत
छतरपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच फिलहाल ठंडा हुआ मौसम राहत पहुंचा रहा है। अब तक तापमान 45 के पार जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को जिले का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा। लगभग 7 डिग्री तापमान की इस गिरावट के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और पूर्व की ओर से चल रही हिमालयी हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।


खजुराहो मौसम विभाग में पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि 27, 28 और 29 मई को भी यह तापमान ऐसा ही बना रहेगा। इन तीन दिनों तक बादलों का डेरा भी रहेगा, जिसके कारण हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में भी ज्यादा वृद्धि नहीं होगी, 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही तापमान बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed