फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Makar Sankranti: Four-year-old child fell from the roof while flying kites in Chhatarpur

Makar Sankranti: छतरपुर में पतंग उड़ाते-उड़ाते चार साल का बच्चा छत से गिरा, हालत गंभीर

Sat, 14 Jan 2023 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 05:36 PM IST
सार

मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी-धौरी गांव का है। यहां पतंग उड़ाते समय चार साल का बच्चा छत से गिर गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Makar Sankranti: Four-year-old child fell from the roof while flying kites in Chhatarpur
छतरपुर में चार साल का बच्चा छत से गिर गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में पतंग उड़ाते समय चार साल का बच्चा छत से गिर गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत बिना मुंडेर की थी। बच्चे के पैर में गंभीर चोट पहुंची है। सोमवार को ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी-धौरी गांव का है। इलाके में रहने वाला चार साल का सुमित कुशवाहा उस समय छत से नीचे गिर गया जब वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। बच्चे की मां घनशी बाई और परिजन सुनीता कुशवाहा ने बताया कि पतंग उड़ाते समय वह पतंग में इतना मस्त हो गया कि उसे छत खत्म होने का अहसास ही नहीं हुआ। बिना मुंडेर/पट्टी की छत से डोर पकड़े हुए सीधा नीचे जा गिरा। 12-15 फिट ऊंचाई से गिरने से उसका पैर फैक्चर हो गया तो वहीं उसकी नाक भी टूट गई। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर सोमवार को ऑपरेशन की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चे के पिता हीरालाल और मां घनशी बाई कुशवाहा गांव में खेती करते हैं। सुमित सबसे छोटा है। उससे बड़े दो भाई प्रमोद (10), अमित (5) हैं। घटना के समय मां मकर संक्रांति के पर्व के लिए पकवान बना रही थीं और बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed