{"_id":"67bc4a07de316a5cf8070ed7","slug":"kaala-a-5-year-old-child-who-came-to-bageshwardham-swallowed-a-coin-of-1-rupee-dr-manoj-chaudhary-removed-it-from-the-childs-throat-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2660960-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: बागेश्वरधाम में आए 5 साल के बच्चे ने निगला एक रुपये का सिक्का, डॉक्टर ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: बागेश्वरधाम में आए 5 साल के बच्चे ने निगला एक रुपये का सिक्का, डॉक्टर ने सुरक्षित निकाला
Mon, 24 Feb 2025 04:34 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 04:34 PM IST
सार
बागेश्वरधाम से अपनी ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल पहुंचे विख्यात सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने तुरंत बच्चे की जांच की। उन्होंने तीसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में सफलतापूर्वक सर्जरी कर सिक्के को निकाल दिया। बच्चे की हालत अब सामान्य है
विज्ञापन
बच्चे ने निगला 1 रुपये का सिक्का
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई से अपने परिजनों के साथ बागेश्वरधाम दर्शन के लिए आए एक 5 साल के बच्चे ने खेल-खेल में 1 रुपये का सिक्का निगल लिया। परिजनों की तत्परता और डॉक्टर की सूझबूझ से सिक्के को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुंबई के बोरीवली निवासी कपिल जोशी अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे श्याम जोशी के साथ बागेश्वरधाम दर्शन के लिए छतरपुर आए थे। दर्शन के दौरान खेलते समय श्याम ने गलती से 1 रुपये का सिक्का निगल लिया, जो उसके गले में अटक गया।
विज्ञापन
घबराए परिजन तुरंत बच्चे को लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। सौभाग्य से, बागेश्वरधाम से अपनी ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल पहुंचे विख्यात सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने तुरंत बच्चे की जांच की। उन्होंने तीसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में सफलतापूर्वक सर्जरी कर सिक्के को निकाल दिया। बच्चे की हालत अब सामान्य है और उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। परिजनों ने डॉ. मनोज चौधरी और अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
