{"_id":"63874bd2c4fb814dba2c35d6","slug":"illegal-encroachment-removed-from-land-worth-40-lakhs-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: अतिक्रमण पर चली जेसीबी, 40 लाख की भूमि से हटा कब्जा, तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: अतिक्रमण पर चली जेसीबी, 40 लाख की भूमि से हटा कब्जा, तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
Wed, 30 Nov 2022 05:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है। करीब 40 लाख रुपये कीमत की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चली जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के हरपालपुर में भू-माफिया के खिलाफ सतत् रूप से कार्रवाई जारी है। विभिन्न स्थलों में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर उपयोग किए जाने पर राजस्व और पुलिस विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया जा रहा है। बुधवार को कलेक्टर संदीप जीआर, नौगांव एसडीएम विनय द्विवेदी के निर्देश पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
नौगांव तहसील अंतर्गत झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लाइन के किनारे स्थित अलीपुरा थाना अंतर्गत छाती पहाड़ी गांव अन्तर्गत संयुक्त कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारी द्वारा बनाए गए ढाबे को गिराकर कब्जे को हटाया गया है। तहसीलदार सुनीता साहनी ने बताया कि नौगांव तहसील अन्तर्गत छाती पहाड़ी में संयुक्त कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। इस दौरान लगभग 35 से 40 लाख कीमत की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन की मदद से गिरा...
अतिक्रमण मामले में रामपाल यादव द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर-172 के अंश भाग 0.100 हेक्टेयर पर बने ढाबे को जेसीबी मशीन की मदद से गिराकर शासकीय भूमि से अनुमानित 40 लाख मूल्य कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। संयुक्त दल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुनीता साहनी और अलीपुरा थाना पुलिस एनएचआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
