फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Husband installed CCTV camera in bedroom, wife reached court, husband said- put cameras for protection

MP News: पति ने बेडरूम में लगाया सीसीटीवी कैमरा, पत्नी पहुंची कोर्ट, पति ने कहा- बचाव के लिए लगाए कैमरे

Thu, 11 May 2023 03:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 May 2023 03:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। एक महिला ने अदालत और पुलिस से गुहार लगाई है कि पति का अफेयर है। परेशान करने के लिए बेडरूम में कैमरे लगवा दिए हैं। वहीं, पति का आरोप है कि उसने यह सब बचाव के लिए किया है। 
 

विज्ञापन
Husband installed CCTV camera in bedroom, wife reached court, husband said- put cameras for protection
छतरपुर में पत्नी ने पति पर बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में अजीब मामला सामने आया है। छतरपुर एसपी को एक महिला ने शिकायत की है कि उसके पति ने बेडरूम समेत पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इससे उसकी निजता भंग होने का खतरा है। पति का दूसरी महिला से अफेयर है। वह तलाक के लिए प्रताड़ित कर रहा है। हालांकि, पति का आरोप है कि महिला से ही उसे जान का खतरा है। उसने अपने और मां के सोने के कमरों में ही कैमरे लगवाए हैं। पत्नी अलग कमरे में सोती है, जहां कैमरा नहीं लगाया है। 

विज्ञापन


छतरपुर की सीताराम कॉलोनी में रहने वाली महिला रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि 16 साल पहले 2007 में उसका विवाह सीताराम कॉलोनी में रहने वाले अरविंद शर्मा के साथ हुआ था। अरविंद शर्मा पेशे से शिक्षक है। छतरपुर के मुकरवा गांव में पदस्थ है। अरविंद के अपने ही स्कूल की एक महिला शिक्षिका के साथ अवैध संबंध हैं। इस वजह से वह मुझे और मेरे दो बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता। पति ने पत्नी से अलग होने के लिए अदालत में तलाक की अर्जी भी लगा रखी है। कुटुम्ब न्यायालय में मामला विचाराधीन है। महिला ने बताया कि उसका अरविंद चाहता है कि वह अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली जाए ताकि वह दूसरी शादी कर सके। इसी वजह से तरह-तरह के प्रपंच कर उसे प्रताडि़त करता है। पति ने उस पर 24 घंटे नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इससे उसकी निजता भंग हो रही है। महिला ने कुटुम्ब न्यायालय में भी शिकायत की है। इसके बाद अदालत ने सिटी कोतवाली पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


पति का आरोप- पत्नी से जान का खतरा
अरविंद शर्मा का आरोप है कि उसे उसकी पत्नी से जान का खतरा है। पत्नी उसकी मां पर भी हमला कर चुकी है। पत्नी उसे भी खाने में कुछ खिलाकर मारने का प्रयास कर चुकी है। उन्हें यह भी खतरा है कि कहीं पत्नी अपने साथ कुछ कर लें और आरोप उस पर और उसकी मां पर लगा देगी। सबूत जुटाने और बचाव के लिए ही घर में कैमरे लगवाए हैं। बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगाने का आरोप सरासर गलत है। दरअसल, वह जहां सोता है और जहां उसकी मां सोती है, उन कमरों में कैमरे लगाए हैं। उनके कैमरों के सामने ही पत्नी के बेडरूम का दरवाजा भी दिखता है। अरविंद का आरोप है कि पत्नी उसका मकान और उसकी मां की प्रॉपर्टी से 40-50 लाख रुपये चाहती है। वह कई बार कह भी चुकी है कि मुझे मकान और पैसा दे दो मैं परेशान करना बंद कर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया
रेखा शर्मा का आरोप है कि कोर्ट के निर्देश के बाद भी सिटी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस वजह से वह बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। वहां एएसपी विक्रम सिंह से मिलकर उन्हें आवेदन दिया। साथ ही उन्हें आपबीती सुनाई। एएसपी ने आवेदन लेकर जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी एमके कौटार्य का कहना है कि विभाग के कर्मचारी पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप है। इस संबंध में जो भी आवश्यक होगा, वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed