फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Girl accuses police of assault in Chhatarpur

Chhatarpur: लड़की कह रही थाने में उसके साथ मारपीट की गई, जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो सब चौंक गए

Fri, 04 Nov 2022 05:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 05:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक गजब का मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की पुलिस पर आरोप लगा रही है कि उसके साथ थाने में मारपीट की गई। लेकिन जब वहां लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो लड़की खुद की अपना सिर फोड़ रही है।

विज्ञापन
Girl accuses police of assault in Chhatarpur
थाने में मौजूद लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र की लुगासी चौकी में एक लड़की और उसके परिजनों ने थाने में मारपीट का आरोप लगाया है। लड़की और परिजनों ने अस्पताल आकर पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए। वहीं, आरोपों के बाद थाने का सीसीटीवी देखा गया, जिसमें लड़की खुद ही अपना सिर दीवार में मारती दिख रही है, जिससे अब युवती के आरोपों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला यूं है कि लड़की पारिवारिक विवाद की शिकायत करने लुगासी चौकी गई थी। यहां युवती के परिजनों ने बताया, वह पांच बहन और एक भाई हैं। उसके पिता शराब खोरी करते और उनसे मतलब नहीं रखते हैं। दादा वैगरह खेती का कुछ भी नहीं देते और घर से बाहर भी निकाल दिया है, जिससे यह मां बच्चे दर-दर की ठोकरें खाते फिर रहे हैं। फिलहाल, ये लोग अपने मायके मामा के घर में रह रहे हैं। हिस्सेदारी के लिए दादा के घर गए थे कि खेती का कुछ हमें देते जाओ तो दादा और चाचा वगैरह ने इसके साथ मारपीट कर दी और देर रात घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


रात में यह गांव में किसी के घर रूक गए और सुबह मामा को फ़ोन लगाया। उन्होंने कहा कि चौकी जाकर रिपोर्ट कर दो, जब वहां पहुंचे तो दादा और चाचा पहले से बैठे हुए थे। चौकी में जब न्याय नहीं मिला तो नाबालिग अपने भाई के साथ दोबारा थाने पहुंची, जहां उसके साथ मारपीट कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Girl accuses police of assault in Chhatarpur
पीड़ित लड़की - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर मारपीट के आरोप...
आरोप है कि नाबालिग लड़की को पुलिस ने पीटा और वह बेहोश हो गई, जिसे पहले नौगांव अस्पताल ले जाया गया, वहां से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वह अब भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

सीसीटीवी से घटना में नया मोड़...
आरोपों के बाद इस मामले में अचानक इस कहानी में नया मोड़ आया है। जहां थाने के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में लड़की खुद अपना सिर पटक रही है। वहीं अब पुलिस का कहना है कि उसने खुद अपने आप को चोट पहुंचाई है। मामले में DSP शशांक जैन से बात की तो उनका कहना है कि युवती और परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि बेटी के साथ मारपीट की है, जिसकी जांच की जा रही है।

वहीं, थाने के सीसीटीवी निकल कर सामने आए हैं, जिसमें लड़की खुद दीवार पर सिर मारकर खुद को चोटिल कर घायल कर रही है और फिर गिर जाती है। इन दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed