फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Food and Drugs Department raids restaurant running in Bageshwar Dham

MP: बागेश्वर धाम में चल रहे रेस्टोरेंट पर खाद्य व औषधि विभाग का छापा, कई रेस्टोरेंट व दुकानों के लिए गए सैंपल

Sun, 06 Oct 2024 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 06 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

MP: बागेश्वर धाम में चल रहे रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकानों पर उस समय हड़कंप मच गया, जब छतरपुर से पहुंची खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे हड़कंप जैसी स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Food and Drugs Department raids restaurant running in Bageshwar Dham
खाद्य एवं औषधि विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम पिछले कई दिनों से इस बात का अंदेशा था कि कहीं प्रसाद की दुकानों एवं धाम में चल रहे रेस्टोरेंट में भक्तों के सेहत से खिलवाड़ तो नहीं हो रहा है। इसी के चलते छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के आदेश पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने धाम में चल रहे लगभग 10 प्रसाद की दुकानों एवं 2 होटलों से सैंपल लिए गए। दुकानों से मिल्क केक एवं मगज के लड्डुओं का 20 किलो बूरा नष्ट कराया गया।

विज्ञापन


मिठाई की दुकानों से लिए गए सैंपल
खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने धाम में चल रहे कई रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकानों की सैंपल लिए हैं। यह सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिला प्रशासन को इस बात का अंदेशा था कि धाम के अंदर मिलावट खोरी का धंधा तो नहीं फल फूल रहा है। इसी के चलते छतरपुर कलेक्टर पथ जायसवाल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इसके लिए छतरपुर कलेक्टर ने बाकायदा एक जांच दल बनाया था। 
विज्ञापन


कार्रवाई करने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने धाम के अंदर रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकान चलाने वाले तमाम संचालकों को कुछ निर्देश भी दिए। निर्देशों में उन्होंने कहा कि ताजा सामग्री का उपयोग करें। लंबे समय तक किसी भी खाद्य सामग्री का भंडारण ना करें, खुले में किसी भी प्रकार की कोई खाद्य सामग्री ना रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed