फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   First ATM opened in Bageshwar Dham, Baba Bageshwar inaugurated it by performing Puja

Chhatarpur News: बागेश्वरधाम में खुला पहला ATM, पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पूजन कर किया शुभारंभ

Wed, 02 Apr 2025 08:08 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

बागेश्वरधाम में ATM की सुविधा शुरू हो गई है। दो मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनका उद्घाटन पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने किया। इससे श्रद्धालुओं को नकदी निकालने में सुविधा मिलेगी। पहले उन्हें 15-30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। 

विज्ञापन
First ATM opened in Bageshwar Dham, Baba Bageshwar inaugurated it by performing Puja
बागेश्वरधाम में खुला पहला ATM, बाबा बागेश्वर ने पूजन कर किया शुभारंभ।

विस्तार

प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वरधाम में अब ATM की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसका शुभारंभ धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने विधिवत पूजन कर किया। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह पहला ATM स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा खोला गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हनुमान जी की गदा से की पिता की हत्या, चचेरे भाई को भी किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


बागेश्वर धाम पीठ पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैंक ने दो एटीएम मशीनें स्थापित की हैं, जिनका उद्घाटन पूज्य सरकार ने फीता काटकर किया। भविष्य में यहां बैंक की एक शाखा भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे भक्तों को बैंकिंग सेवाओं की और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फसल चोरी की शिकायत करने SP ऑफिस जा रहे किसान की रास्ते में मौत,बेटा शव लेकर पहुंचा

काफी दूर था एटीएम
बता दें कि पहले बागेश्वर धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को नकदी निकालने में असुविधा होती थी। पैसे निकालने के लिए उन्हें 15 किलोमीटर दूर बमीठा या 30 किलोमीटर दूर छतरपुर जाना पड़ता था। अब ATM मशीन लगने से यह समस्या हल हो गई है। इसके अलावा, बैंक द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि इस शाखा में विदेशी मुद्रा विनिमय की सुविधा भी उपलब्ध हो, ताकि विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सुविधा से बागेश्वर धाम आने वाले भक्तों को न केवल नकदी निकालने की सुविधा मिलेगी, बल्कि वे अन्य बैंकिंग सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। यह पहल धाम को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

बागेश्वरधाम में खुला पहला ATM, बाबा बागेश्वर ने पूजन कर किया शुभारंभ।

बाबा बागेश्वर ने पूजन कर किया शुभारंभ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed