फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Electricity Crisis in MP: Congress MLA Neeraj Dixit Protest Due to Power Cut in Chhatarpur News in Hindi

Chhatarpur News: विद्युत विभाग ने बिजली काटी, आधी रात ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक नीरज दीक्षित

Sun, 19 Mar 2023 12:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 12:07 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि उन्हें महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की बिजली काटने की जानकारी मिली थी। इन दिनों बच्चों की परीक्षाएं और थ्रेसिंग का काम किया जा रहा है, ऐसे में बिजली कटने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Electricity Crisis in MP: Congress MLA Neeraj Dixit Protest Due to Power Cut in Chhatarpur News in Hindi
बिजली काटने के विरोध में धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जब महाराजपुर विधानसभा के कई गांवों की बिजली काट दी गई और क्षेत्रीय विधायक को इस बात की जानकारी मिली तो वे आधी रात को महाराजपुर के समीपस्थ ग्राम टटम के विद्युत कार्यालय में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


विधायक नीरज दीक्षित ने बताया कि उन्हें लगातार फोन पर इस आशय की जानकारी मिल रही थी कि महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा कई गांवों की बिजली काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि इन दिनों बच्चों की परीक्षाएं होने के साथ किसानों द्वारा थ्रेसिंग का काम किया जा रहा है, ऐसे में बिजली कटने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। विधायक ने बताया कि वे लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों से इस संबंध में बात कर भी कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके विभाग द्वारा बिजली काटने और कुर्की जैसी कार्रवाई की जा रही है। जिसके विरोध में वह धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं होती तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे और शनिवार की शाम तक यदि कुर्क किए गए वाहनों को नहीं लौटाया गया तो वे पुन: धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन


बता दें, कि विद्युत विभाग ने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टटम, खिरवा, मटौंधा चौबन की बिजली काटी थी। विधायक को इस संबंध में जानकारी दी गई, जिसके बाद वे भोपाल से लौटकर सीधे टटम पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed