{"_id":"66f2e6859c729e5fb700ca7b","slug":"ejaz-khan-extorted-money-from-poor-people-by-threatening-them-in-chhatarpur-cmo-removed-and-attached-office-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: छतरपुर में गरीबों को धमका कर पैसे वसूलने वाले एजाज खान को हटाया, सीएमओ ने किया ऑफिस में अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: छतरपुर में गरीबों को धमका कर पैसे वसूलने वाले एजाज खान को हटाया, सीएमओ ने किया ऑफिस में अटैच
Tue, 24 Sep 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। दरअसल, अमर उजाला पर 'पैसे मांगे तो दुकान उखाड़कर फेंक दूंगा...कौन है नगर निगम की गाड़ी में चलने वाले एजाज खान?' शीर्षक से खबर प्रसारित हुई थी। खबर प्रसारित होने के बाद अब सीएमओ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एजाज खान और सीएमओ माधुरी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। दरअसल, सड़क किनारे दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीबों से धमकाकर पैसे एवं समान वसूल करने वाले नगर पालिका के कर्मचारी एजाज खान को नगर पालिका ऑफिस में अटैच कर दिया गया है। इससे पहले एजाज खान नगर पालिका के राजस्व वसूली एवं अतिक्रमण वाहन प्रभारी था।
विज्ञापन
बता दें कि अमर उजाला ने दो दिन पहले ही एजाज खान के द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से अवैध वसूली करने को लेकर खबर लगाई थी। एजाज खान ने एसपी ऑफिस के सामने चाय की एक चलित दुकान लगाने वाले अनुराग साहू नाम के युवक से धमकाते हुए एक पानी की बोतल एवं 40 रुपये का राजश्री गुटखा लिया था और पैसे नहीं दिए थे। उसके बाद अमर उजाला ने खबर दिखाते हुए मामला छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल तक पहुंचाया था। जहां अब खबर के बाद नगर पालिका CMO माधुरी शर्मा ने एजाज को ऑफिस में अटैच करते हुए फाइल उठाने के काम में लगा दिया है।
विज्ञापन
कई लोगों से धमकाते हुए की थी वसूली...
एजाज खान पर इससे पहले भी कई लोगों ने धमकाते हुए अवैध वसूली एवं अवैध रूप से सामान लेने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। लेकिन उस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब खबर दिखाने के बाद असर हुआ है।
विज्ञापन
CMO ने बताया...
मामले में नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एजाज खान की लगातार शिकायतें आ रही थी। इसके बाद उसे ऑफिस में अटैच किया गया है।
