{"_id":"6a477f79b61d1302410a51b8","slug":"discovery-of-two-unidentified-bodies-at-bageshwar-dham-causes-a-sensation-the-bodies-were-found-beneath-the-discourse-pavilion-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-4462101-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से बागेश्वर धाम में सनसनी, प्रवचन पंडाल के नीचे मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से बागेश्वर धाम में सनसनी, प्रवचन पंडाल के नीचे मिले शव
Fri, 03 Jul 2026 05:47 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:47 PM IST
सार
छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव में प्रवचन पंडाल के नीचे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पहचान हेतु सुरक्षित रखा है। मर्ग कायम कर मौत के कारणों और दोनों की पहचान की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
बागेश्वर धाम में दो शव मिले हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव प्रवचन पंडाल के नीचे पड़े मिले। सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों को राजनगर स्वास्थ्य केंद्र में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। बमीठा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनकी पहचान क्या है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें- पत्नी के फोटो खिंचवाने पर हुआ विवाद, युवक ने पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में की खुदकुशी
विज्ञापन
10वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान
जिले में 15 वर्षीय छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ सल्फास खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में परिजन पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव की बात कह रहे हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। जानकारी के अनुसार, मृतका नंदिनी अहिरवार (15) पिता बालादीन अहिरवार, ग्राम गुरैया, थाना सिविल लाइन की निवासी थी। वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसने घर में रखा सल्फास खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाना के एएसआई सीताराम अहिरवार ने बताया कि मृतका की मां के अनुसार नंदिनी पढ़ाई में कमजोर थी। परिवार उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाता था। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी। आशंका है कि इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।