{"_id":"645740e33f065534be0c66b8","slug":"dead-body-of-a-woman-found-in-semi-naked-state-on-the-hill-of-bageshwar-dham-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की पहाड़ी पर अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की पहाड़ी पर अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 May 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 11:40 AM IST
सार
बमीठा थाना क्षेत्र के पास बागेश्वर धाम की पहाड़ी पर एक महिला की अर्ध नग्न अवस्था में लाश मिली है। आसपास के लोगों को मुताबिक महिला विक्षिप्त थी और कुछ दिनों से यहां भटक रही थी।
विज्ञापन
पहाड़ी पर मिली महिला की लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की पहाड़ी पर एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने का मामला सामने आया है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बमीठा टी आई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।
प्रथम दृष्टया महिला अज्ञात बताई जा रही है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार थी, जो कई दिनों से बागेश्वर धाम में घूम रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि परिजन महिला को तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत भगाने में मशहूर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास लेकर आए होंगे और सही होने के लिए छोड़ गए होंगे। महिला पिछले काफी दिनों से यहां भटक रही थी। महिला बेहद गंभीर और संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में मिली है, पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और कई पहलुओं पर जांच कर तथ्य जुटाने और मामले की सघन जांच में जुटी हुई है।