{"_id":"6605403aa029a41a2703ebaf","slug":"chhatarpur-young-man-threatened-to-commit-suicide-by-climbing-tree-case-of-khajuraho-hotel-lalit-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: पेड़ पर चढ़कर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, खजुराहो के होटल ललित का मामला, समझाइश के बाद उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: पेड़ पर चढ़कर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, खजुराहो के होटल ललित का मामला, समझाइश के बाद उतरा
Thu, 28 Mar 2024 03:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:32 PM IST
सार
छतरपुर में पेड़ पर चढ़कर एक युवक ने आत्महत्या की धमकी दी। मामला खजुराहो स्थित होटल ललित का है। फिलहाल, समझाइश के बाद युवक पेड़ से उतर गया।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में खजुराहो के होटल ललित में बुधवार रात एक शख्स पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। बताया जा रहा है, उक्त व्यक्ति होटल ललित का पहले कर्मचारी था और होटल से उसका पुराना कोई विवाद है। जानकारी लगते ही मौके पर खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित पहुंचे और लंबी समझाइश देने के बाद शख्स को पेड़ से नीचे उतारा और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात आठ बजे रामनरेश यादव निवासी ग्राम नाहदौरा तहसील राजनगर अचानक होटल ललित के सामने मेन गेट पर मौजूद एक पेड़ पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसके बाद वहा भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी लगते ही खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित मौके पर पहुंचे और लंबी समझाइश देने के बाद उक्त व्यक्ति को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित का कहना है कि उक्त शख्स का होटल से कुछ पुराना विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह पेड़ पर चढ़ गया था। लेकिन पुलिस स्टाफ की समझाइश के बाद वह नीचे उतर गया।
विज्ञापन
