फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Young man hanged himself, rotten body found after 25 days

Chhatarpur: युवक ने फांसी लगाकर जान दी, 25 दिन बाद मिली सड़ी लाश

Fri, 26 Aug 2022 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 07:54 PM IST
सार

छतरपुर में 25 दिन पुरानी सड़ी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव में कीड़े पड़ चुके थे। जांच में पता चला है कि 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली थी। गाय को तलाशने पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Young man hanged himself, rotten body found after 25 days
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। किसी को खबर नहीं लगी। 25 दिन बाद जब चरवाहा वहां से निकला तो सड़ी लाश देख चौंक गया। बाद में गांववाले, पुलिसवाले पहुंचे। परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाजना गांव के रहने वाले अशोक पिता जगदीश शुक्ला (25) ने पनवाड़ी हार में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। भाई पवन शुक्ला ने बताया कि अशोक 25 दिन पहले बाहर मजदूरी करने का कहकर निकला था। वह शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसने फांसी लगा ली होगी। 25 दिन से उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार यानी 26 अगस्त को सुबह दो लोग अपनी गाय की तलाश में उस तरफ गए तो लाश देखकर बाजना पुलिस चौकी में आकर सूचना दी।
विज्ञापन


बाजना थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि लाश काफी पुरानी हो चुकी है। शव गलकर लटक गया है, जानवरों द्वारा नोंचा गया है। शव में कीड़े भी पड़ गए थे। बाद में उसकी पहचान अशोक शुक्ला के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए बक्सवाहा भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed