Chhatarpur: महिला से सरेआम बदतमीजी-गाली गलौज, पड़ोसी ने लातों से की मारपीट
मामला शुक्रवार दोपहर का है, जब विश्वनाथ कॉलोनी निवासी संगीता अहिरवार अपनी बड़ी बहन सुमन अहिरवार के घर देरी रोड बीड़ी कॉलोनी में आई थी। तभी अचानक पड़ोसी राजाराम अनुरागी वहां पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए संगीता से मारपीट करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड स्थित बीड़ी कॉलोनी में एक महिला से घर में घुसकर मारपीट और बेइज्जती का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति महिला को जमीन पर बैठाकर मारपीट करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार दोपहर का है, जब विश्वनाथ कॉलोनी निवासी संगीता अहिरवार अपनी बड़ी बहन सुमन अहिरवार के घर देरी रोड बीड़ी कॉलोनी में आई थी। तभी अचानक पड़ोसी राजाराम अनुरागी वहां पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए संगीता से मारपीट करने लगा। संगीता ने बताया कि राजाराम ने उसे जमीन पर बैठाकर लातों से पीटा। इस घटना से महिला बुरी तरह से डर गई और उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची।
जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण राजाराम की बेटी के संगीता अहिरवार के पुत्र के साथ भाग जाने का मामला बताया जा रहा है, जिससे राजाराम नाराज था। इसी कारण उसने संगीता से बदसलूकी और मारपीट की।
महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी राजाराम अनुरागी की तलाश कर रही है और घटना से संबंधित तथ्यों की पुष्टि कर रही है। मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है और महिला के प्रति सहानुभूति जताई जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
