फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: When cows and buffaloes entered the fields, brothers-in-law beat widowed sister-in-law with sticks

Chhatarpur: खेतों में घुसी गाय-भैंसें तो देवरों ने विधवा भाभी को लाठियों से पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 18 Aug 2022 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 07:33 PM IST
सार

छतरपुर में खेतों में गाय-भैंस घुसने की बात पर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। एक विधवा महिला को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: When cows and buffaloes entered the fields, brothers-in-law beat widowed sister-in-law with sticks
मामूली बात पर महिला को लाठियों से पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में विधवा महिला से उसके ही रिश्तेदारों ने मारपीट की है। मामूली विवाद में लाठियों से पीटा गया। महिला की उंगलियां टूट गई हैं, चेहरे पर गंभीर चोट है। हालत ज्यादा खराब होने पर महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पटिया का है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाली 35 वर्षीय सुधा राजा परमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि मूंगफली के खेतों में चाचा ससुर की गायें घुस आई थीं और फसल को बर्बाद कर रही थीं। इस पर मेरे 16 वर्षीय बेटे प्रिंस ने चाचा को गायें हटाने की बात कही। इसी बात को उन्होंने मेरे बेटे से विवाद किया और उसे मारा। महिला ने बताया कि मुझे जब विवाद की बात पता चला तो मैं बेटे को बचाने पहुंची। तभी देवर भूपेंद्र ने अपने भाई के साथ मुझ पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें मेरे हाथ की उंगली टूट गई और चेहरे सहित शरीर में अन्य जगहें गंभीर चोटें हैं। मैं गंभीर घायल हालत में शिकायत करने थाने पहुंची, जहां से मुझे पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी और बेटा है। साथ में बूढ़े ससुर रहते हैं। वह अकेले खेती कर परिवार का पेट पाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed