फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Water filled in the streets entered the houses the road drowned

Chhatarpur: गलियों में भरा पानी घरों में घुसा, डूब गई सड़क, पहली मूसलाधार बारिश से खुली इंतजामों की पोल

Fri, 07 Jul 2023 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 09:26 PM IST
सार

छतरपुर शहर में तेज बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी हुई। जहां इस बारिश के कारण शहर में जल निकासी के तमाम इंतजामों की पोल खुल गई। शहर के कई हिस्सों में नालियों के भीतर मौजूद कचरे के कारण पानी का प्रवाह सुनिश्चित नहीं हो पाया, जिसके कारण गलियों में पानी भरने के बाद लोगों के घरों में भी पानी भर गया।

विज्ञापन
Chhatarpur Water filled in the streets entered the houses the road drowned
पानी घरों में घुसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण सबसे बुरी स्थिति छतरपुर शहर के चेतगिरि कॉलोनी में देखने को मिली। बारिश के चलते समस्याएं सिर्फ भीतरी इलाके में ही नजर नहीं आई, बल्कि शहर की मुख्य सड़कों पर भी हालात बिगड़ गए।

विज्ञापन


जवाहर रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के समीप हाइवे की यह सड़क तालाब बन गई। जलनिकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण यहां लगभग एक फीट तक पानी भर गया, जो कई घंटों तक भरा रहा।
विज्ञापन


चेतगिरि कॉलोनी में रहने वाले सत्यम ने बताया कि चेतगिरि कॉलोनी में पिछले 10 वर्षों से यही समस्या बनी हुई है। हर बार बारिश में यहां हालात बिगड़ने लगते हैं। नगर पालिका और जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दे चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed