फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Ward boy of primary health center assaulted, case registered against three

Chhatarpur: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के वार्ड बॉय के साथ मारपीट, तीन पर मामल दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 03:45 PM IST
सार

छतरपुर में अस्पताल कर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Ward boy of primary health center assaulted, case registered against three
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के चंदला नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक वार्ड बॉय के साथ बीती रात कुछ लोगों ने मारपीट मारपीट कर दी। इसके बाद पीडि़त वार्ड बॉय ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वार्ड बॉय दशरथ अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार रात के वक्त चंदला निवासी दीपक नामदेव, करण श्रीवास और राज खंगार एक घायल व्यक्ति को लेकर अस्पताल आए थे, जिस पर उसने उक्त लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने के उपरांत इलाज कराने के लिए कहा था। इसके बाद सभी लोग वापस चले गए थे। 
विज्ञापन


दशरथ के मुताबिक अगली सुबह चंदला निवासी दीपक नामदेव, करण श्रीवास और राज खंगार ने अस्पताल आकर उसे धमकियां दीं और इसके बाद रात को अस्पताल में घुसकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए थे। घायल दशरथ ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राहुल त्रिवेदी और अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और डॉ. राहुल त्रिवेदी घायल दशरथ को साथ लेकर चंदला थाने पहुंचे। दशरथ की शिकायत पर चंदला थाना में दीपक नामदेव, करण श्रीवास और राज खंगार के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की विवेचना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि उक्त तीनों आरोपियों पर चंदला थाना में पहले से भी अपराध दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed