फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Two girls missing for three-and-a-half months were found in Delhi

Chhatarpur: साढे़ तीन माह से गुम दो लड़कियां दिल्ली में मिलीं, परिवार से परेशान होकर घर छोड़कर गई थीं

Mon, 14 Nov 2022 09:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 09:10 PM IST
सार

मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गांव बोदी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी दो लड़कियां 25 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थीं। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Two girls missing for three-and-a-half months were found in Delhi
पुलिस ने लापता लड़कियों को दिल्ली से बरामद किया है. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले से साढ़े तीन माह से लापता दो गुमशुदा लड़कियां दिल्ली में मिली हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि लड़कियां परिवार से परेशान होकर खुद की मर्जी से दिल्ली चली गई थीं। उनका कहना था कि भाई लगातार प्रताड़ित करता था। इधर परिवार लगातार पुलिस पर अपहरण की शिकायत दर्ज करने की बात कह रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गांव बोदी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी दो लड़कियां 25 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थीं। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस लगातार जांच कर रही थी।
विज्ञापन


एसडीओपी शशांका जैन ने बताया कि हरपालपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में गांववालों से एवं कई व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त दोनों गुमशुदा लडकियां दिल्ली में हैं। इस पर एसआई दिलीप करण नायक और टीम दिल्ली गई, जहां 13 नवंबर को गुमशुदा को दिल्ली से बरामद किया गया। पूछताछ में लड़कियों ने अपने भाई द्वारा प्रताडित करने पर घर से चले जाना बताया एवं दिल्ली में अपनी स्वेच्छा से जॉब करना बताया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नौगांव के सामने भी गुमशुदा लड़कियों के बयान कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed