फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Troubled by police and wife, young man commits suicide, posts video of suicide on social media

Chhatarpur: पुलिस, पत्नी और ससुरालवालों से त्रस्त युवक ने दी जान, सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का डाला वीडियो

Fri, 05 Jul 2024 08:00 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 08:00 AM IST
सार

छतरपुर में युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इसके पीछे उसने पुलिस, पत्नी और ससुरालवालों से त्रस्त होना बताया है। युवक ने मरने के पहले सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का वीडियो डालकर खुद यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Chhatarpur: Troubled by police and wife, young man commits suicide, posts video of suicide on social media
छतरपुर में युवक ने आत्महत्या कर ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर शहर के हनुमान टौरिया के पीछे बालाजीपुरम में रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने गुरुवार को पुलिस, पत्नी और ससुरालवालों से त्रस्त होकर सल्फास खाकर जान दे दी। युवक ने मरने के पहले सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का वीडियो डालकर खुद यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हनुमान टौरिया के पीछे बालाजीपुरम निवासी 28 वर्षीय युवक नरेंद्र सैनी पुत्र अशोक सैनी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है। आत्महत्या के पीछे उसकी पत्नी लक्ष्मी, सास ममता और साला भानु सैनी हैं तथा पुलिस द्वारा उसे नाजायज बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा है। उसके मोबाइल पर एक पुलिस वाले का नंबर बहुत ज्यादा आ रहा है। युवक ने लोगों से आग्रह किया कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और यह भी बोला कि ताकी इनसे बदला लिया जा सके।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक शादी-विवाह में फ्लॉवर डेकोरेशन का काम करता था। पत्नी, ससुराल वालों और पुलिस पर प्रताड़ना का इल्जाम लगाकर युवक ने सल्फास खा ली। इससे गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु हो जाने पर उसके शव को जिला अस्पताल लाया गया। यहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed