फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: The young man wrote the Instagram status - 'I am coming' and the dead body found in the pond

Chhatarpur: युवक ने इंस्टाग्राम स्टेटस लिखा- 'मैं आ रहा हूं' और तालाब में मिली लाश, कारण तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 23 Jun 2023 04:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 04:40 PM IST
सार

24 घंटे पहले घर से लापता हुए युवक की लाश तालाब में मिली है। घर से निकलने से पहले युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'मैं आ रहा हूं' का स्टेटस डाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: The young man wrote the Instagram status - 'I am coming' and the dead body found in the pond
युवक की गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर के तालाब में 24 वर्षीय युवक लाश मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवाया और पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक ने जान क्यों दी, इसके पीछे के कारणों को तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवक हर्ष अग्रवाल पिता स्व.अशोक अग्रवाल कोतवाली थाना क्षेत्र चौक बाजार हटवारा इलाके का रहने वाला है। वह 21 जून रात 11 बजे से अपने घर से गायब है। सूत्रों की मानें तो उसने रात को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर "मैं आ रहा हूं" लिखा हुआ स्टेटस डाला था। इसके बाद से वह गायब था। जब वह रात को घर नहीं लौटा तो घरवालों ने तलाश शुरू की। उसके बड़े भाई ने 22 जून की सुबह कोतवाली थाने जाकर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 23 जून को उसकी लाश शहर के प्रताप सागर तालाब (बड़े तालाब) में उतराती हुई मिली।
विज्ञापन


लगाए जा रहे अलग-अलग कयास
अब मौत के बाद मामले में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटस डाला है, इससे मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। हालांकि अब उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का स्टेटस डिलीट हो चुका है। मामले में कोतवाली टीआई अरविंद दांगी के मुताबिक उक्त मामले में जांच चल रही है। अब मौत की वजह क्या है यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed