{"_id":"6703f61cb35164878d0d8582","slug":"chhatarpur-the-absconding-accused-in-the-minor-rape-case-opened-fire-in-the-victim-s-house-old-man-dies-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: राजीनामा न करने पर आरोपी ने रेप पीड़िता के घर पर बरसाई गोलियां, दादा की मौत, नाबालिग सहित दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: राजीनामा न करने पर आरोपी ने रेप पीड़िता के घर पर बरसाई गोलियां, दादा की मौत, नाबालिग सहित दो जख्मी
Mon, 07 Oct 2024 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 08:47 PM IST
सार
दुष्कर्म के मामले में राजीनामा नहीं करने पर पीड़िता को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। आरोपी ने उसके घर में घुसकर गोलियां चला दीं, जिससे पीड़िता के दादा की मौत हो गई। पीड़िता खुद भी घायल है, उसके चाचा को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
रेप पीड़िता के घर में घुसकर चलाई गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर। प्रदेश में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा छतरपुर जिले में सोमवार को हुई इस सनसनीखेज वारदात से पता चल सकता है। छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहा गांव में दुष्कर्म के एक आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के घर में घुसकर उस पर और उसके परिजनों पर गोलियां चला दीं। हमले में पीड़िता के बुजुर्ग दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है। हमले में नाबालिग पीड़िता भी घायल हुई है, उसका छतरपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है। चाचा को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार लगभग दो माह पहले मौराहा गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गांव में ही रहने वाले 30 वर्षीय भोला अहिरवार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
दो माह से था फरार
बता दें कि आरोपी पिछले दो माह से फरार था और पीड़ित परिवार पर लगातार राजीनामा को लेकर दबाव बना रहा था। आरोप है कि पीड़ित परिवार जब राजीनामे के लिए तैयार नहीं हुआ तो आरोपी सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने 3-4 साथियों को लेकर और अवैध हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर में घुस गया। घर के बाहर छोटी सी दुकान खोले पीड़िता के दादा कुर्सी कर बैठे थे, दादा ने आरोपी को घर में घुसने से रोका तो उन्हें वहीं गोली मार दी, जिससे उनकी वहीं मौत हो गई। फिर वह घर के अंदर गया तो पीड़िता कमरे में पोंछा लगा रही थी तो उसने उस पर पर भी फायर किया, लेकिन वह निशाना चूक गया। इसके बाद आरोपी ने कट्टे की बट और लात घूंसों से नाबालिग पीड़िता पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घर में मौजूद उसकी बहन ने बचाने के लिए शोच मचाया तो आरोपी भोला घर से बाहर भाग निकला। तभी घर से कुछ दूरी पर पीड़िता का चाचा आता दिखा तो उसे भी गोली मार दी और अपने साथियों के साथ भाग गया।
विज्ञापन
एक की मौत, दो घायल, एक ग्वालियर रेफर
घटना में पीड़िता के दादा की मौत हो चुकी है। चाचा और पीड़िता खुद घायल हैं, जिनको इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसके चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म की रिपोर्ट की थी, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई और वह लगातार परिवार को धमका रहा था। हमने पुलिस से कई बार कहा, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी और अब यह घटना हो गई। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो यह वारदात न होती।
आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे : एसपी
मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपी भोला अहिरवार पर पहले से ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वह उसी केस में राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।