फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Stolen goat worth one lakh recovered within 24 hours

Chhatarpur: चोरी किए गए एक लाख की कीमत के बकरा/बकरी 24 घंटे के अंदर बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2023 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 08:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बकरा/बकरी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की गई एक लाख रुपये की कीमत के बकरा/बकरियों को स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद कर लिया है। साथ ही एक महीने पहले हुई चोरी का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Chhatarpur Stolen goat worth one lakh recovered within 24 hours
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस ने बकरा/बकरी चोरी के मामले में खुलासा किया है। साथ ही कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चोरी की गई बकरों और बकरियों को स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद कर लिया है। साथ ही एक महीने पहले हुए चोरी का खुलासा किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो जनवरी को खिलान यादव पिता रतिराम यादव निवासी जुनवानी ने शाहगढ़ थाने में एक आवेदन दिया था कि 31 दिसंबर 2022 को रात के समय 12 नग बकरा/बकरियां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की गई। पुलिस ने मामला धारा-394, 450 और 34 IPC के तहत दर्ज किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की गई बकरा और बकरियों की बरामदगी के लिए पुलिस थाना शाहगढ़, थाना किशनगढ़ और चौकी जटाशंकर के पुलिस स्टाफ को लेकर शाहगढ़-किशनगढ़ के जंगलों में सर्चिंग की गई।
विज्ञापन


स्कार्पियो में लाल कपड़े से बंधी थीं बकरियां...
इस दौरान थाना किशगनढ़ के पास जंगल में एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी, जिसका नंबर MP04 KG 4444 में 12 नग बकरा/बकरियां जिनके मुंह लाल रंग के कपड़े से बंधे हुए थे। मामले में आरोपी बाले खान (36) ऊर्फ एक्लकस पुत्र सेवक खान निवासी पठा रोड महोबा, शेजर खान ऊर्फ निगम खान ऊर्फ राजू खान (36) पिता फेजर ऊर्फ मजहम खान निवासी साहू पेट्रोल पंप के पास महोबा, अरविन्द (40) पिता रामकरन सक्सेना निवासी सुभाष नगर महोवा उत्तर प्रदेश से तीन जनवरी को पकड़े गए। घटना में प्रयुक्त एक फर्सा, एक सब्बल, एक लाठी जप्त की गई। साथ ही आरोपियों द्वारा एक महीने पहसे किशनगढ़ के ग्राम कदवारा से चोरी की गई बकरियों का भी खुलासा कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रही मुख्य भूमिका...
कार्रवाई में ASI राजकुमार लिटौरिया थाना प्रभारी शाहगढ़, वीरेन्द्र परस्ते थाना प्रभारी किशनगढ़, ASI जगदीश प्रसाद शिवहरे, ASI राघव प्रसाद पाण्डे थाना किशनगढ़, ASI बीडी यादव चौकी प्रभारी जटाशंकर, प्रधान आरक्षक 690 उमाशंकर मिश्रा, 840 मनोज रैकवार, आरक्षक 773 रतिराम प्रजापति, 1136 पुष्पेन्द्र पटेल, 858 संजय साहू SDOP कार्यालय बिजावर, आरक्षक 427 दयाराम कुर्मी, आरक्षक 246 धर्मेन्द्र पटेल, 1329 श्याम सुन्दर पाठक, 1279 जितेन्द्र थाना किशनगढ़, आरक्षक 1230, लोकेन्द्र, 192 धीरेन्द्रा, उपेन्द्र शुक्ला और 721 धर्मेन्द्र मिश्रा थाना शाहगढ़ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed