फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Protest against opening of liquor shop near school, angry women jammed

छतरपुर: स्कूल के पास शराब दुकान खोलने का विरोध, आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

Sun, 03 Apr 2022 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 06:26 PM IST
सार

महिलाएं, बच्चे और युवा बस स्टैंड पहुंचे और यहां पर एक दिन पहले ही खोली गई शराब दुकान का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया और शराब दुकान के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Chhatarpur: Protest against opening of liquor shop near school, angry women jammed
बस स्टैंड पर खोली गई शराब दुकान का महिलाओं ने विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बिजावर में मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक स्कूल से चंद मीटर की दूरी पर शराब दुकान खोले जाने का मोहल्ले के लोगों ने जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए आवागमन रोक दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
रविवार को मोहल्ले की महिलाएं, बच्चे और युवा बस स्टैंड पहुंचे और यहां पर एक दिन पहले ही खोली गई शराब दुकान का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया और शराब दुकान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर मौके पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया और थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और आवागमन बहाल करवाया।
विज्ञापन

 
महिलाओं ने कहा कि यहां पर समीप ही स्कूल है। आंगनवाड़ी केंद्र है। यहां शराब की दुकान खोले जाने से खासकर महिलाओं को परेशानी होगी। महिलाओं को बाजार आने जाने सहित अन्य कार्यों के लिए भी यहीं से निकलना पड़ता है। इन हालातों में महिलाओं, बच्चियों के साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है। महिलाओं ने बताया कि कुछ ही दूरी पर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल है। इस स्कूल में अध्ययनरत अधिकांश छात्राएं इसी मार्ग से स्कूल जाती हैं। ऐसे में उनके साथ भी कोई अप्रिय वारदात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त दुकान बिजावर बस स्टैंड से डाकखाना चौराहा जाने वाले मार्ग की ओर मुख्य बस स्टैंड पर ही खोली गई है। एसडीएम ने बताया कि बस स्टैंड पर खोली गई शराब दुकान का महिलाओं ने विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा है। मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed