फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Video of Patwari Birsingh Sen taking bribe of Rs 15 thousand goes viral

Chhatarpur: पटवारी ने खुलेआम ली रिश्वत, कहा- 15 हजार में बात तय हुई थी, पूरे दो... मेरा पैसा कोई खा नहीं सकता

Fri, 14 Jun 2024 03:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

पटवारी वीरसिंह सेन के एक नहीं कई वीडियो हैं जो पहले भी वायरल हो चुके हैं। इसके बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लोगों की मानें तो प्रशासन और अधिकारियों से इसकी अच्छी सांठ-गांठ है, जिसके चलते यह खुलेआम घूसखोरी करता है।  

विज्ञापन
Chhatarpur News: Video of Patwari Birsingh Sen taking bribe of Rs 15 thousand goes viral
रुपये गिनता घूसखोर पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के तहसील घुवारा के कुड़ेला हल्का पटवारी बीरसिंह सेन का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें पटवारी गरीब किसान से 7 हजार रुपये लेता नजर आ रहे हैं। साथ ही कह रहा है कि 15 हजार रुपये काम के तय हुए थे, जिसमें 7 हजार रुपये पहले आए थे और 7 हजार यह हैं। अभी एक हजार रुपया बाकी है, साथ ही गाड़ी का पेट्रोल खर्चा मेरे जेब से हुआ है, पूरे 15 हजार दो जो तय हुया था।   

विज्ञापन


बता दें कि इस तरह के पटवारी वीरसिंह सेन के एक नहीं कई वीडियो हैं जो पहले भी वायरल हो चुके हैं। इसके बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लोगों की मानें तो प्रशासन और अधिकारियों से इसकी अच्छी सांठ-गांठ है, जिसके चलते यह खुलेआम घूसखोरी करता है।  
विज्ञापन


ग्राम कुड़ेला निवासी कन्हैया लाल लोधी पिता ग्याप्रसाद लोधी ने बताया है कि पटवारी वीरसिंह सेन दिन-रात शराब के नशे में रहता और बगैर सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं करता है। मेरी भूमि खसरा नंबर 163/2, 266/2, 383/2, 510/2, 513/2, 999/2 का सीमांकन का आवेदन किया था। जिसमें राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी वीरसिंह सेन के द्वारा 30 हजार रुपयों की मांग की गई थी। मुझ गरीब के पास इतना पैसा नहीं होने पर मैनें मना कर दिया तो मेरा सीमांकन नहीं किया गया। इसके बाद मैंने बीते 11 जून को कलेक्टर को इन दोनों के खिला शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही मेरा सीमांकन कराया गया। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस वीडियो  के सामने आने के बाद पटवारी पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed