{"_id":"644e347b90676b62a50de9bf","slug":"chhatarpur-news-traffic-police-gave-roses-to-the-drivers-who-followed-the-rules-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस ने दिए गुलाब के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस ने दिए गुलाब के फूल
Sun, 30 Apr 2023 02:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:57 PM IST
सार
छतरपुर जिले में यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस ने गुलाब के फूल दिए। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरुक किया।
विज्ञापन
गुलाब का फूल देते हुए यातायात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में मनाए जा रहे यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत सागर रोड पर यातायात थाने के बाहर और आकाशवाणी तिराहे पर यातायात पुलिस ने नियमानुसार वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब का फूल लेकर सम्मानित किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरुक भी किया गया। वहीं, जो दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए थे और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाए थे, उन्हें रोककर यातायात पुलिसकर्मियों ने गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी कैलाश पटेल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेत्रत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में दिनांक 24/4 /2023 से 30/4/2023 तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार कर पंपलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करें, घर सुरक्षित पहुंचे...
साथ ही छतरपुर आकाशवाणी चौराहे पर हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात स्टाफ द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा कराने की अपील की गई। चालानी कार्रवाई के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों के वाहन जप्त किए गए हैं, जिनका प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले 28 वाहन चालकों से कुल 8,400 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
