{"_id":"675eeeccdf10f5a1ec0567f1","slug":"chhatarpur-news-teacher-found-sleeping-in-class-children-also-missing-video-surfaced-investigation-ordered-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: कक्षा में सोते मिले गुरुजी... बच्चे भी गायब, वीडियो आया सामने; जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: कक्षा में सोते मिले गुरुजी... बच्चे भी गायब, वीडियो आया सामने; जांच के आदेश
Sun, 15 Dec 2024 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 15 Dec 2024 08:29 PM IST
सार
Chhatarpur News: छतरपुर में सरकारी स्कूल की कक्षा में सोते हुए शिक्षक का वीडियो सामने आया है। कक्षा से बच्चे भी गायब दिखे। इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कक्षा में सो रहे शिक्षक और गायब बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में वार्ड-13 स्थित शासकीय माध्यमिक शाला के शिक्षक देवकीनंदन साहू का क्लासरूम में सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में शिक्षक टेबल-कुर्सी पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कक्षा से बच्चे भी गायब हैं। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
प्रतिदिन सोने का आरोप
जानकारी के अनुसार, शिक्षक देवकीनंदन साहू नियमित रूप से अपनी ड्यूटी के दौरान शैक्षणिक कार्य करने के बजाय सोते हुए पाए जाते हैं। यह बात छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सार्वजनिक हो गया।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद शिक्षक पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, एक शिक्षक का मुख्य कार्य छात्रों को शिक्षा देना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना होता है। ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करती हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
