Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Sticks used over land dispute in Barigarh three people injured

Chhatarpur News: बारीगढ़ में जमीन विवाद पर चली लाठियां, तीन लोग घायल

Fri, 27 Oct 2023 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के बारीगढ़ में जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। विवाद के दौरान जमकर लाठियां चलीं, इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Chhatarpur News Sticks used over land dispute in Barigarh three people injured
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में जुझारनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारीगढ़ में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लाठियों से मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताया गया है कि शेख नफीस, शेख बबलू एवं सबीना खातून जब अपने खेत पर बोवनी के लिए गए थे, तभी उनके चाचा और उनके लड़कों के साथ विवाद शुरू हो गया, जिसमें चाचा के लड़कों ने मारपीट कर दी। इस विवाद में शेख नफीस, शेख बबलू, शबीना खातून को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


महिला ने खाया सल्फास, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
छतरपुर में किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में एक महिला ने सल्फास का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, हरपुरा निवासी नीमा लोधी पत्नि दिनेश राजपूत 25 वर्ष सुबह घर पर छोटे बच्चे को मार रही थी। पति ने नीमा को बच्चे की मारपीट करने से मना किया तो महिला ने गुस्से में आकर घर में रखी सल्फास की दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे सीधे जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां महिला का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed