फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: PM Narendra Modi Khajuraho visit soon news in hindi

Chhatarpur News: जल्द ही पीएम मोदी का खजुराहो दौरा, ढोड़न बांध की आधारशिला का होगा शिलान्यास

Thu, 12 Dec 2024 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Dec 2024 08:33 PM IST
सार

Chhatarpur News: दिसंबर में पीएम मोदी का खजुराहो में दौरा हो सकता है।  केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनने वाले ढोड़न बांध की आधारशिला रखने के लिए पीएम मोदी आ सकते हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur News: PM Narendra Modi Khajuraho visit soon news in hindi
कार्यक्रम स्थल को लेकर निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना के तहत केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनने वाले ढोड़न बांध की आधारशिला रखने के लिए पीएम मोदी का दिसंबर माह में खजुराहो दौरा संभव हो सकता है। वहीं एक आमसभा को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे, जिसके लिए बमीठा, खजुराहो, राजनगर में जगह देखी जा रही है।

विज्ञापन


वहीं खजुराहो में आमसभा होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसको लेकर वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पटेरिया सहित छतरपुर जिले के कलेक्टर पार्थ जायसवाल, एसपी अगम जैन, जिला सीईओ तपस्या सिंह परिहार, राजनगर एसडीएम बलवीर रमन, खजुराहो मेला ग्राउंड भी पहुंचे और जगह का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


आपको बता दें 44 हज़ार 605 करोड़ की अनुमानित बजट राशि केन-बेतवा लिंक परियोजना को वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में 21 किमी के लिंक चैनल का निर्माण होना है, जिसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। वर्तमान में केन नहर प्रणाली से बांदा में 87 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पटेरिया ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी सौगात बताई है, केन बेतवा लिंक परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपने को साकार होना भी बताया, हालांकि अभी तारीख और जगह का चयन होना बांकि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed