{"_id":"6662b50964f9ab40f203624f","slug":"chhatarpur-news-health-worker-who-raped-two-year-old-innocent-child-arrested-collector-suspends-the-accused-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: दो साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला स्वास्थ्य कर्मचारी गिरफ्तार, कलेक्टर ने आरोपी को निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: दो साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला स्वास्थ्य कर्मचारी गिरफ्तार, कलेक्टर ने आरोपी को निलंबित
Fri, 07 Jun 2024 12:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:51 PM IST
सार
Chhatarpur News: दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कलेक्टर ने आरोपी को उसके पद से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी एक सरकारी कर्मचारी है और टीवी अस्पताल में पदस्थ था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बच्ची के चिल्लाने-रोने की अवाज आई तो वह मौके पर पहुंची और आरोपी से बच्ची को छुड़ाया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। उधर, आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। वहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
