फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Dead body of a newborn baby found in the bogie of Khajuraho-Kurukshetra train

Chhatarpur News: खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन की बोगी में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Jun 2023 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 06:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो रेलवे स्टेशन पर खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन की बोगी में एक नवजात शिशु का शव मिला है। शव मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chhatarpur News Dead body of a newborn baby found in the bogie of Khajuraho-Kurukshetra train
ट्रेन की बोगी में मिला नवजात शिशु का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन की बोगी में नवजात शिशु का शव मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल, कुरुक्षेत्र से खजुराहो पहुंची ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी तो उसके D-5 बोगी में सफाईकर्मी को सीट के नीचे एक नवजात शिशु का शव मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मामले में सफाईकर्मी ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी, सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया गया है।
विज्ञापन


मामले में SP अमित सांघी का कहना है कि बमीठा थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम किया है। मामला जीआरपी का होने की वजह से अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed