फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Child died due to snake bite in village Chhapar

Chhatarpur News: बिल में बैठा था सांप, खेल-खेल में मासूम ने डाल दिया हाथ, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान

Fri, 22 Aug 2025 01:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Aug 2025 01:29 PM IST
सार

मासूम आदित्य ने खेलते-खेलते खेत की मेढ़ पर बने सांप के बिल में हाथ डाल दिया, जहां बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Child died due to snake bite in village Chhapar
आदित्य। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सटई थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में खेल-खेल में एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को उस वक्त सांप ने डस लिया, जब उसने खेलते हुए अपना हाथ सांप के बिल में डाल दिया। तभी अंदर मौजूद सांप ने बच्चे को डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्चे को उसके परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छापर निवासी रामू राजपूत ने बताया कि उसके परिवार के जीतेन्द्र राजपूत का 4 वर्षीय पुत्र आदित्य बुधवार को खेत की मेंढ़ पर खेल रहा था। इसी दौरान आदित्य ने वहीं मेंढ़ में बने एक बिल में अपना हाथ डाल दिया। उस समय अंदर सांप बैठा हुआ था। हाथ अंदर जाते ही सांप ने आदित्य को डस लिया, जिससे वह चीखने लगा। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद आदित्य का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहां हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed