{"_id":"668f504f9d581f1d8c05afd6","slug":"chhatarpur-news-bride-aunt-dies-during-wedding-mourning-in-house-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: शादी के दौरान दुल्हन के चाची की मौत, घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: शादी के दौरान दुल्हन के चाची की मौत, घर में छाया मातम
Thu, 11 Jul 2024 08:54 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:54 AM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर न मिलने और इलाज न हो पाने के कारण उसकी मौत हुई है। इसकी अब वे मुख्यमंत्री (सीएम हेल्प लाइन) में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर की शिकायत करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में शादी के दौरान दुल्हन के चाची की मौत का मामला सामने आया है। घटना छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की है। जहां तड़के सुबह शादी के मंडप के नीचे भांवर कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पांव पूजने घर से शादी घर जाते वक्त 40 वर्षीय संध्या पांडे पति महेश पांडे बाइक से गिरकर गंभीर घायल और हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अब परिजनों का आरोप है कि स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर न मिलने और इलाज न हो पाने के कारण उसकी मौत हुई है। इसकी अब वे मुख्यमंत्री (CM हेल्प लाइन) में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर की शिकायत करने की बात कह रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं शादी के घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
