{"_id":"66c998dfa0ddaf4fad04bcc8","slug":"chhatarpur-news-arms-licenses-of-16-accused-who-pelted-stones-at-kotwali-police-station-suspended-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छतरपुर पुलिस पर पथराव और हमला करने वालों पर एक्शन जारी, 16 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छतरपुर पुलिस पर पथराव और हमला करने वालों पर एक्शन जारी, 16 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस किए गए निलंबित
Sat, 24 Aug 2024 01:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:55 PM IST
सार
छतरपुर में पुलिस पर पथराव और हमला करने वाले 16 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई छतरपुर के पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छतरपुर जिले की पुलिस कोतवाली पर पथराव और हमला करने वाले 16 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी पार्थ जैसवाल ने इस घटना के मास्टरमाइंड हाजी शहजाद अली सहित अन्य 15 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई छतरपुर के पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें बताया गया था कि कोतवाली थानांतर्गत इन आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इन आरोपियों के पास शस्त्र लाइसेंस होने के कारण भविष्य में इनके दुरुपयोग की प्रबल आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
इनके शस्त्र लाइसेंस किए गए निलंबित
- रफत उल्ला खां: .30-06 बोर राइफल
- आजाद अली: .315 बोर राइफल और 12 बोर दो नली बंदूक
- नाजिम चौधरी: 12 बोर दो नली बंदूक
- परवेज खां: .22 बोर दो नली बंदूक
- मुख्तार: 12 बोर दो नली बंदूक
- मु. जुनैद खां: 12 बोर दो नली बंदूक
- तारिक: .315 बोर राइफल
- सकील अहमद: भरतल एक नली
- फैजान: 12 बोर दो नली बंदूक
- नईम खान: .315 बोर राइफल
- आसिफ खान: 12 बोर दो नली बंदूक
- नसीम खान: 12 बोर दो नली बंदूक
- इकबाल: 12 बोर दो नली बंदूक
- सादाव हमीद उर्फ सोनू: .315 बोर राइफल
- शहजाद अली: .315 बोर राइफल
- मोहम्मद इरफान: .315 बोर राइफल
